Mouth Odour : मुंह की दुर्गंध से बचे बस ये एक घरेलू उपाय करें

Mouth Odour: मुंह की सफाई (mouth clean and disease-free) आपके दांतों, जीभ और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती है. इसके साथ ही सांसों से आने वाली बदबू भी कम होती है, लेकिन नियमित ब्रश करने के बावजूद कुछ लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है. जानिए ये कैसे दूर होगी. 

 मुंह की साफ-सफाई या ओरल हाइजिन आपके दांतों, जीभ और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती है. इसके साथ ही सांसों से आने वाली दुर्गंध भी कम होती है, लेकिन नियमित ब्रश करने और फ्लॉसिंग करने के बावजूद कुछ लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है. इस कारण लोगों को अपने आस-पास के लोगों के बीच शर्मिंदगी महसूस हो सकती है.

वहीं, सांसों की दुर्गंध के कारण लोगों का आत्मविश्वास भी कम हो जाता है. जिन लोगों को सांस की दुर्गंध की शिकायत होती है वे कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपनी इस परेशानी से राहत पा सकते हैं. 

सांस की दुर्गंध के ये कारण हो सकते हैं
बहुत अधिक ऑयली और प्याज-लहसुन वाला भोजन करना. एसिडिटी की समस्या के कारण सांसों की दुर्गंध बढ़ सकती है. अल्कोहल या सिगरेट का सेवन करना. बहुत देर तक खाली पेट रहने से मुंह की दुर्गंध बढ़ सकती है.

सौंफ चबाएं दुर्गंध से छुटकारा पाए
माउथ फ्रेशनर के तौर पर पसंद किए जाने वाले सौंफ के बीज मुंह की दुर्गंध से राहत दिलाने वाला सबसे सस्ते और सबसे कारगर उपायों में से एक है. सौंफ में एंटी-बैक्टेरियल तत्व पाए जाते हैं, जो मुंह के बैक्टेरिया को खत्म करते हैं. इससे सांस की दुर्गंध और दांतों की कैविटी बढ़ाने वाले बैक्टेरिया से राहत मिलती है. नतीजतन, मुंह की बदबू कम होती है. इसके साथ ही सौंफ चबाने से दातों के बीच फंसे भोजन के कणों को भी साफ करना आसान होता है.  

सौंफ का सेवन काफी लाभदायक
भोजन करने के बाद 2-3 चम्मच कच्ची सौंफ के दाने चबा सकते हैं. दिन में 2-3 बार सौंफ के दानों को पानी के साथ उबालकर उसकी चाय पीएं. भोजन के बाद मीठा खाने की इच्छा हो तो मिश्री या गुड़ के साथ सौंफ के कच्चे दाने चबाए जा सकते हैं.

माउथवॉश का इस्तेमाल करने से पहले सलाह जरूर ले
रोज सुबह ब्रश करने के बाद अच्छी तरह जीभ की सफाई करें. फिर माउथवॉश से गरारे करें. इन तरीकों से सांसों की दुर्गंध की समस्या कम होगी. हालांकि, बाजार में अलग-अलग प्रकार के माउथवॉस मिलते हैं, लेकिन किसी भी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले अपने डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें.

दालचीनी की चाय रोजाना पिए
रोज सुबह ब्रश करने के बाद दालचीनी की चाय पीने से भी दांतों की दुर्गंध से राहत मिलती है. दरअसल, इस मसाले में सिन्नमिक एल्डिहाइड नाम का एक तत्व पाया जाता है, जो सांसों की दुर्गंध बढ़ाने वाले बैक्टेरिया को खत्म करता है. इसी तरह दालचीनी को पानी के साथ उबालकर उस पानी से गरारे भी कर सकते हैं. इस तरह भी सांस की दुर्गंध की समस्या से आराम मिलता है.

  • Related Posts

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Discover Uttana Mandukasana benefits, including shoulder flexibility, chest expansion, better posture and breathing awareness, with safe practice tips. New Delhi: Yoga plays an important role in promoting physical fitness, flexibility…

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Discover the health benefits of bajra (pearl millet) in winter, its nutritional value, digestive benefits, and traditional Ayurvedic uses in India. As winter approaches in India, traditional foods such as…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    • By एसk
    • October 19, 2026
    • 49 views
    Cinnamon for Diabetes: Benefits, Ayurveda & Blood Sugar

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Uttana Mandukasana: Benefits, Steps and Yoga Guide

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Bajra Benefits in Winter: Nutrition, Health Benefits and Ayurvedic Uses

    Yoga for Mental Well-being

    • By एसk
    • October 13, 2026
    • 215 views
    Yoga for Mental Well-being