इन लोगों को गलती से भी देसी घी नहीं खाना चाहिए, फायदे की जगह नुकसान होगा

देसी घी में हेल्दी फैट होता है, लेकिन यह कब्ज के इलाज और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को गलती से भी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे बीमारी बढ़ जाती है। घर का बना शुद्ध घी खाने के कई फायदे होते हैं। यह कब्ज और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसका स्वाद खाने के स्वाद को और बढ़ा देता है। भले ही घी खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि यह सभी को समान रूप से लाभ पहुंचाए। अगर आप अपनी डेली डाइट में देसी घी को शामिल करते हैं तो जानिए किन लोगों को घी खाने से बचना चाहिए. अन्यथा यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है।

खराब पाचन

वैसे तो घी को कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है, लेकिन अगर आप खराब पाचन से पीड़ित हैं और खाना पचाने की प्रक्रिया धीमी है, तो घी को अपनी डाइट में बिल्कुल भी शामिल न करें।

फैटी लीवर या लिवर सिरोसिस

अगर आप नॉन अल्कोहोलिक फैटी लिवर के मरीज हैं या फिर लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो गए हैं तो इन परिस्थितियों में घी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। फैटी लीवर की समस्या होने पर घी जहर की तरह काम करता है और नुकसान पहुंचाता है।

मौसमी बुखार होने पर घी न खाएं

अगर आप सर्दी या मौसमी बुखार से पीड़ित हैं तो देसी घी बिल्कुल न खाएं। मौसमी बुखार और जुकाम में शरीर में कफ की मात्रा बढ़ जाती है और घी इस कफ को और भी ज्यादा बढ़ाने लगता है। इसलिए खांसी और बुखार होने पर घी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नहीं खाना चाहिए घी

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं तो अपनी डाइट में देसी घी को शामिल न करें. हेल्दी फैट होने के बावजूद यह नसों को ब्लॉक करने लगता है जिसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा रहता है।

  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    National Conclave on Ayush Standardization 2026

    National Conclave on Ayush Standardization will be held at AIIA Goa on November 26, 2026, under SNAP 2027–32. Free registration closes on November 20. New Delhi: Bringing together key stakeholders…

    Mantra Japa: 3 Types of Chanting – Vaikhari, Upanshu and Manas Explained

    Discover the meaning of Mantra Japa and its three traditional forms: Vaikhari (loud chanting), Upanshu (whispering) and Manas (mental chanting). Explore their spiritual significance. Mantra Japa is an ancient spiritual…

    One thought on “इन लोगों को गलती से भी देसी घी नहीं खाना चाहिए, फायदे की जगह नुकसान होगा”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    National Conclave on Ayush Standardization 2026

    National Conclave on Ayush Standardization 2026

    Mantra Japa: 3 Types of Chanting – Vaikhari, Upanshu and Manas Explained

    Mantra Japa: 3 Types of Chanting – Vaikhari, Upanshu and Manas Explained

    Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism

    Senior Journalist Deepak Upadhyay Honoured with AYUSH Award for Promoting Ayurveda Through Journalism

    Dhanvantari Jayanti in Delhi: IMA-AYUS Honours Ayurveda Doctors

    Dhanvantari Jayanti in Delhi: IMA-AYUS Honours Ayurveda Doctors

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Ladakh Becomes India’s First 100% Organic Union Territory: A Major Milestone After Sikkim

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums

    Why Do You Have Dental Problems Even After Brushing? Ayurvedic Tips for Healthy Teeth and Gums