ब्लू फ्लावर टी डायबिटीज की है बेहतर दवा, वजन होगा कम और पाचन में होगा सुधार

आज कल ब्लू टी ट्रेंड में है। यह चाय अपराजिता के फूलों से तैयार की जाती है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में प्रभावी है। अपराजिता फूल की चाय, जिसे ब्लू टी के रूप में भी जाना जाता है, इसे अपराजिता के फूलों को पीसकर बनाया जाता है। शंखपुष्पी के नाम से प्रसिद्ध यह आयुर्वेदिक फूल वजन कम करने और दिल को बेहतर रखने के लिए भी जाना जाता है। इस चाय को पीने से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं इस चाय के फायदे।

अपराजिता फूल की चाय के फायदे

पाचन में होगा सुधार – ऐसा माना जाता है कि अपराजिता फूल की चाय में कई गुण होते हैं और यह पाचन में मदद कर सकता है। यह चाय कब्ज को कम करने और स्वस्थ पाचन तंत्र को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद- रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपराजिता के फूल की चाय पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है.

वजन घटाने – कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अपराजिता फूल की चाय भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है, जो वजन कम करने की कोशिश करते समय संभावित रूप से फायदेमंद होती है।

एंटी-ऑक्सीडेंट्स – अपराजिता फूल की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर में मुक्त कणों को बेअसर करने में मदद करते हैं, कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और संभावित क्षति से बचाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल रहेगा कंट्रोल- कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लू टी पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इस चाय को पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। ऐसे में दिल की कई बीमारियों का खतरा कम रहता है।

कैसे बनाई जाती है चाय?

इस ब्लू टी को बनाने के लिए एक बर्तन में 1 कप पानी लें और इसे उबाल लें।

जब यह उबल जाए तो इसमें 4 से 5 अपराजिता के फूल डालें।

  • इसे अच्छी तरह उबलने दें। फिर इस चाय को एक कप में छान लें।
  • आप इसमें शहद मिलाकर चाय पी सकते हैं।
  • Ayurved Indian Bureau

    Ayurved Indian Bureau is a collective of journalists dedicated to gathering news and insights related to the Ayurveda sector. The team covers developments across the Ayurvedic industry, practitioners (Vaidyas), educational institutions, and patient communities, contributing well-researched and relevant content for the website.

    Related Posts

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    cool-wellcation-ayurveda-summer-travel

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yug Sanskriti Nyas and Vriddhcare Foundation organized a special International Yoga Day 2026 program for senior citizens at Mata Rambeti Old Age Home, promoting healthy ageing through yoga, meditation, and…

    One thought on “ब्लू फ्लावर टी डायबिटीज की है बेहतर दवा, वजन होगा कम और पाचन में होगा सुधार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    दुनिया भर में “Cool Wellcation” का ट्रेंड, गर्मियों की बीमारियों का इलाज है ठंडे इलाके

    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    • By एसk
    • June 25, 2026
    • 67 views
    Father of Surgery का स्कॉटलैंड में सम्मान, कॉलेज में लगी मूर्ति

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga Day युग संस्कृति न्यास और वृद्वकेयर फाउंडेशन का वरिष्ठ नागरिकों के लिए  विशेष योग कार्यक्रम

    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    • By एसk
    • June 16, 2026
    • 60 views
    Yoga for Healthy Ageing में बना विश्व रिकॉर्ड

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    योग को बनाएं जीवन का हिस्सा- आयुष मंत्री

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा

    Yoga parks के जरिए घर घर पहुंचेगा योगा